फोटो गैलरी

Hindi Newsश्रीलंका ने क्रिस एडम्स को सलाहकार बनाया

श्रीलंका ने क्रिस एडम्स को सलाहकार बनाया

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए क्रिस एडम्स को सलाहकार नियुक्त करने की घोषणा की।      इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी और ससेक्स के...

श्रीलंका ने क्रिस एडम्स को सलाहकार बनाया
एजेंसीTue, 29 Apr 2014 04:01 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने राष्ट्रीय टीम के आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे के लिए क्रिस एडम्स को सलाहकार नियुक्त करने की घोषणा की।
    
इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी और ससेक्स के कप्तान एडम्स सर्रे को कोचिंग दे चुके हैं। श्रीलंका के पूर्व कोच ग्राहम फोर्ड अब इसी काउंटी सर्रे से जुड़े हैं। टीम इस हफ्ते के अंत में रवाना होगी और उनकी तैयारियों को तब करारा झटका लगा था जब इंग्लैंड के कोच पाल फैब्रेस अचानक श्रीलंका के मुख्य कोच का पद छोड़कर इंग्लैंड के सहायक कोच बन गए थे।
    
श्रीलंका ने पूर्व सलामी बल्लेबाज और कप्तान मार्वन अटापट्टू के भी मुख्य कोच और पूर्व टेस्ट स्पिनर रूवान कालपागे को उनका सहायक बनाने की घोषणा की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें