फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेरिका ने पुतिन के सहयोगियों पर लगाया ताजा प्रतिबंध

अमेरिका ने पुतिन के सहयोगियों पर लगाया ताजा प्रतिबंध

अमेरिका ने यूक्रेन में अवैध दखल और उकसाउ कार्यों को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करीबी तौर पर जुड़े सात रूसी अधिकारियों और 17 कंपनियों पर सोमवार को नये प्रतिबंध लगाए। अमेरिका ने आरोप...

अमेरिका ने पुतिन के सहयोगियों पर लगाया ताजा प्रतिबंध
एजेंसीMon, 28 Apr 2014 11:06 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका ने यूक्रेन में अवैध दखल और उकसाउ कार्यों को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करीबी तौर पर जुड़े सात रूसी अधिकारियों और 17 कंपनियों पर सोमवार को नये प्रतिबंध लगाए।

अमेरिका ने आरोप लगाया कि पुतिन सरकार ने यूक्रेन की संप्रभुता और अखंडता का उल्लंघन जारी रखा है। अमेरिका ने चेतावनी दी कि आज के दंडात्मक कदमों के बाद और अधिक सख्त प्रतिबंध लगाए जाएंगे जिनमें निर्यात प्रतिबंध शामिल है।

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने बताया कि यूक्रेन में रूस के अवैध हस्तक्षेप और उकसाउ कार्यों के जवाब में अमेरिका ने आज की कार्रवाई की। रूसी हस्तक्षेप से शांति, सुरक्षा, स्थायित्व, संप्रभुता और यूक्रेन की अखंडता कमजोर हुई है।

अमेरिकी राजकोष विभाग ने रूसी सरकार के सात अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया है जिनमें पुतिन से करीबी रूप से जुड़े दो सदस्य भी हैं। इन लोगों को संपत्ति जब्त होने और अमेरिकी वीजा प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।

इसके अलावा 17 रूसी कंपनियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है जिनकी संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। एक बयान में विभाग के मंत्री जैकोब लीयू ने आरोप लगाया कि यूक्रेन के खिलाफ रूस की खतरनाक और भड़काऊ कार्रवाई अवैध है। उन्होंने कहा कि चूंकि रूस ने जिनेवा समझौता का पालन करने से इनकार कर दिया है ऐसे में अमेरिका ने यह कदम उठाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें