फोटो गैलरी

Hindi Newsभाई के भाजपा से जुड़ने से दुखी हैं मनमोहन सिंह

भाई के भाजपा से जुड़ने से दुखी हैं मनमोहन सिंह

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि अपने सौतेले भाई दलजीत सिंह कोहली के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ने के फैसले से वह दुखी हैं। पद्म सम्मान समारोह से इतर सवालों का जवाब देते हुए...

भाई के भाजपा से जुड़ने से दुखी हैं मनमोहन सिंह
एजेंसीSat, 26 Apr 2014 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि अपने सौतेले भाई दलजीत सिंह कोहली के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़ने के फैसले से वह दुखी हैं।

पद्म सम्मान समारोह से इतर सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं बहुत दुखी हूं। मेरा वश नहीं है। वे सभी वयस्क हैं। कोहली कल अमृतसर में एक जनसभा में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए थे।

स्थानीय कारोबारी कोहली का भाजपा में प्रवेश प्रधानमंत्री सिंह के उस बयान के ठीक एक दिन बाद हुआ, जिसमें उन्होंने देश में मोदी लहर की धारणा से इंकार किया था। सिंह ने आज जोर देकर कहा कि कांग्रेस केंद्र में एक बार फिर से सरकार बना सकती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि संप्रग-तीन असंभव नहीं है।

कोहली का भाजपा में स्वागत करते हुए मोदी ने कहा था कि वह पार्टी को मजबूत बनाएंगे। पीएमओ सूत्रों ने कहा कि कोहली घटनाक्रम पर मनमोहन सिंह का परिवार हैरान है। यह कहते हुए कि प्रधानमंत्री और कोहली लंबे समय से संपर्क में नहीं हैं उन्होंने कहा था कि उनकी मंशा के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन अपना राजनीतिक करियर बनाने के लिए वह स्वतंत्र हैं।

प्रधानमंत्री सिंह की छह बहनें हैं और कोहली उनके सौतेले भाई हैं। प्रधानमंत्री की माता का बहुत कम उम्र में ही निधन हो गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें