फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा, मनमोहन के भाई में हुई तीन करोड़ की डील!

भाजपा, मनमोहन के भाई में हुई तीन करोड़ की डील!

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सौतेले भाई दलजीत सिंह कोहली के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद अब नया विवाद पैदा हो गया है। मनमोहन सिंह के भतीजे मनदीप सिंह कोहली ने आरोप लगाया है कि...

भाजपा, मनमोहन के भाई में हुई तीन करोड़ की डील!
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 26 Apr 2014 03:31 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सौतेले भाई दलजीत सिंह कोहली के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद अब नया विवाद पैदा हो गया है। मनमोहन सिंह के भतीजे मनदीप सिंह कोहली ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने दलजीत के साथ तीन करोड़ रुपये की डील है।

कई न्यूज चैनलों आ रही खबरों के अनुसार दलजीत के बड़े भाई सुरजीत सिंह कोहली के बेटे मनदीप कोहली का कहना है कि उनके दूसरे परिवारजनों से भी इसी तरह से भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया था। इसके लिए पार्टी की ओर से पद का भी प्रलोभन दिया गया था।

गौरतलब है कि दलजीत ने कल (शुक्रवार) भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की मौजूदगी में एक जनसभा के दौरान दलजीत कोहली भाजपा में शामिल हुए थे।

दलजीत को पार्टी में शामिल करते हुए मोदी ने कहा था कि उनके आने से पार्टी में और मजबूती आएगी। मोदी ने कहा कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भाई दलजीत सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे हमें और मजबूती मिलेगी। हम ऐसी पार्टी नहीं जो सदस्यता की बात करते हैं, बल्कि हम संबंध बनाने वाली पार्टी हैं।

बादल और अमृतसर सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली ने पेशे से व्यापारी कोहली का पार्टी में स्वागत किया। प्रधानमंत्री कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मनमोहन सिंह का परिवार इस वाकये से हैरत में है। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा के बारे में नहीं पता पर वह अपना राजनीतिक करियर चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और कोहली काफी समय से संपर्क में नहीं थे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें