फोटो गैलरी

Hindi Newsसिरसागंज में मतदान में धांधली को लेकर बीजेपी नेता गिरफ्तार

सिरसागंज में मतदान में धांधली को लेकर बीजेपी नेता गिरफ्तार

सिरसागंज में मतदान के दौरान पुलिस ने गुरुवार को धांधली का विरोध करने पर भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। नेताओं की गिरफ्तारी से समर्थकों में उबाल आ गया। गुस्साए लोग थाने पर पहुंच गए। पुलिस के खिलाफ...

सिरसागंज में मतदान में धांधली को लेकर बीजेपी नेता गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 24 Apr 2014 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

सिरसागंज में मतदान के दौरान पुलिस ने गुरुवार को धांधली का विरोध करने पर भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। नेताओं की गिरफ्तारी से समर्थकों में उबाल आ गया। गुस्साए लोग थाने पर पहुंच गए। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी संख्या में महिलाएं भी वहां आ गई। महिलाओं ने थाने में जमकर तोड़फोड़ की। महिलाओं के तेवर देख पुलिसकर्मी थाने से भाग गए। अधिकारियों ने थाने पहुंच कर भाजपा नेताओं को छुड़वाया तब जाकर मामला शांत हुआ।

हैवतपुर मतदान केन्द्र पर मतदान के दौरान धांधली को लेकर भाजपा नेता पूर्व प्रधान महेन्द्र सिंह व दबंगों को बीच विवाद हो रहा था। पुलिस ने पूर्व प्रधान व उनके दो साथियों को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को थाने लाकर हवालात में बंद कर दिया। पूर्व प्रधान व उसके साथियों की गिरफ्तारी से भाजपाइयों ने गुस्सा व्याप्त हो गया। गिरफ्तारी से गुस्साए लोग थाने पहुंच गए।

थाने पर जमकर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपाइयों का आरोप था कि थाना पुलिस ने मतदान केन्द्र पर मतदान के दौरान जमकर धांधली कराई। पूर्व प्रधान ने प्रतिरोध किया तो पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया।

देखते ही देखते थाने पर काफी संख्या में महिलाए पहुंच गईं। उन्होंने थाने में अपना रौद्र रूप दिखाया। महिलाओं के तेवर देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। पुलिसकर्मी थाने से भाग गए। महिलाओं ने थाने में जमकर बवाल किया। कार्यालय में घुस कर तोड़फोड़ की। काफी देर तक महिलाओं का थाने पर कब्जा रहा। पुलिस के होश उड़े हुए थे।

थाने पर बवाल की वारदात की सूचना पर सीओ शिकोहाबाद व एसडीएम शिकोहाबाद थाना सिरसागंज पहुंच गए। देखते ही देखते सपा नेता वहां पर पहुंच गए। सपा नेताओं के पहुंचते ही। सपा भाजपा के लोग आमने सामने आ गए। दोनो पक्षों में जमकर तीखी नोकझोंक हुई। कई बार मामला गम्भीर होता दिखाई दिया। दोनो एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे थे। काफी देर तक बातचीत के बाद पुलिस ने महेन्द्र व उसके साथियों को छोड़ दिया। उसके बाद मामला शान्त हुआ।

गौरतलब है कि फिरोजाबाद सीट पर सपा के प्रत्याशी अक्षय यादव प्रो.रामगोपाल के बेटे और मुलायम सिंह के भतीजे हैं। इनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल से हुआ है। चुनाव के बाद इस सीट पर बवाल की खबरें लगातार आ रही हैं।

मतदान की डंपिंग का आरोप लगा कई जगह हंगामे, ईवीएम रोके जाने के बाद अब भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल जुलूस लेकर हाइवे पर आ गए हैं। सुभाष तिराहे पर जाम लगा दिया गया है। उधर, सिरसागंज थाने पर करीब 300 बीजेपी कार्यकर्ता जमा हो गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें