मेरी भी जय बोलो
लगता है बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तिलिस्म टूटने लगा है। सूबे के युवक उनसे बेहद खफा हैं। जहां भी सुशासन कुमार की रैली होती है, कुछ न कुछ गड़बड़ हो ही जाती है। मुख्यमंत्री ने अधिकार रैली की...
लगता है बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तिलिस्म टूटने लगा है। सूबे के युवक उनसे बेहद खफा हैं। जहां भी सुशासन कुमार की रैली होती है, कुछ न कुछ गड़बड़ हो ही जाती है। मुख्यमंत्री ने अधिकार रैली की तो लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। अब चुनाव प्रचार में भी युवाओं का कोपभाजन बन रहे हैं। दरअसल, नीतीश ने नालंदा में जदयू की चुनावी रैली को संबोधित करने गए तो लोगों ने उन पर पत्थर बरसाए। गया में रैली तो उनकी थी, लेकिन लोगों ने नारे भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के समर्थन में लगाए। उनकी हालत यह है कि जहां रैली होनी होती है वहां साफ-सफाई के साथ ईंट-पत्थर तक हटवा देते हैं। नीतीश बाबू! नमो-सूमो तो आपका पीछा ही नहीं छोड़ रहे हैं! कोई जुगत लगाइए ताकि उनकी भी जय, आपकी भी जय! समझ गए न...?