फोटो गैलरी

Hindi News संक्षिप्प्त खबर

संक्षिप्प्त खबर

तूफानी को हार्ट अटैक, रांची रफर गढ़वा। कांके के पूर्व विधायक हीराराम तूफानी को बुधवार की सुबह हार्ट अटैक आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रफर कर दिया...

 संक्षिप्प्त खबर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

तूफानी को हार्ट अटैक, रांची रफर गढ़वा। कांके के पूर्व विधायक हीराराम तूफानी को बुधवार की सुबह हार्ट अटैक आने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रफर कर दिया गया। श्री तूफानी अपने आवास पर सुबह अखबार पढ़ रहे थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उनकी सास का निधन हो गया है। महेंद्र सिंह हत्याकांड लखनऊ लौटी सीबीआइसंवाददाता गिरिडीह माले विधायक महेंद्र सिंह हत्याकांड का सीबीआइ अनुसंधान एक कदम आगे और दो कदम पीछे चल रहा है। हार्डकोर अजरुन यादव की गिरफ्तारी की खबर पर आनन-फानन धनबाद पहुंची सीबीआइ टीम उस समय भौंचक्क रह गयी, जब जानकारी मिली कि अजरुन को मुठभेड़ में मार गिराया जा चुका है। सीबीआइ को इस शख्स से महेंद्र सिंह हत्याकांड में शामिल इनामी नक्सली रामचंद्र महतो, प्रमोद महतो और साकीन दा की बाबत महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होने की उम्मीद थी। अजरुन विधायक के पिता की हत्या में भी आरोपित रह चुका था। मंगलवार को सीबीआइ अनुसंधानकर्ता पवन कुमार श्रीवास्तव हाारीबाग पहुंचे, परंतु अजरुन के बजाय उन्हें मुठभेड़कांड की एफआइआर प्राप्त कर ही संतोष करना पड़ा। मुठभेड़ में शामिल पुलिस अधिकारियों से भी अनुसंधानकर्ता ने आवश्यक जानकारी हासिल की। विष्णुगढ़ थाना में मुठभेड़ कांड के सिलसिले में दर्ज प्राथमिकी को लेकर सीबीआइ टीम बुधवार को लखनऊ लौट गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें