फोटो गैलरी

Hindi Newsगोवा: सुबह पुरुष मतदाता अधिक संख्या में पहुंचे

गोवा: सुबह पुरुष मतदाता अधिक संख्या में पहुंचे

गोवा में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है और सुबह 9 बजे तक 13 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान के शुरुआती 2 घंटे के दौरान महिलाओं की तुलना में पुरूष मतदाता अधिक संख्या में...

गोवा: सुबह पुरुष मतदाता अधिक संख्या में पहुंचे
एजेंसीSat, 12 Apr 2014 12:16 PM
ऐप पर पढ़ें

गोवा में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है और सुबह 9 बजे तक 13 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान के शुरुआती 2 घंटे के दौरान महिलाओं की तुलना में पुरूष मतदाता अधिक संख्या में पहुंचे।
   
दिलचस्प बात यह है कि गोवा की दोनों लोकसभा सीटों पर पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और कुछ लोग तब से मतदान के लिए केंद्रों के बाहर खड़े थे।
   
उत्तर गोवा लोकसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 12.8 फीसदी मतदान हुआ। यहां भाजपा के श्रीपाद नाइक का मुकाबला कांग्रेस के रवि नाइक से है। यही स्थिति दक्षिण गोवा सीट पर है, जहां 13 फीसदी मतदान सुबह 9 बजे तक हुआ।
   
अधिकारियों ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है। चुनाव आयोग ने राज्य में 14 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 30 को अति संवेदनशील घोषित किया है। इन मतदान केंद्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
   
उत्तरी गोवा और दक्षिणी गोवा लोकसभा सीटों पर कुल 10,60,777 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। राज्य में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं की तुलना में अधिक है। महिला मतदाता 5,32,469 हैं और पुरुष मतदाता 5,28,308 हैं। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा।
   
उत्तरी गोवा में भाजपा के श्रीपाद नाइक, कांग्रेस के रवि नाइक, आप के दत्ताराम देसाई और भाकपा के सुहास नाइक के बीच मुकाबला है। दक्षिणी गोवा में कांग्रेस के एलेक्सियो रेजीनाल्दो लौरेन्को, भाजपा के नरेंद्र सवाईकर, आप की स्वाति केरकर तथा भाकपा के राजू मंगुएशकर के बीच मुकाबला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें