फोटो गैलरी

Hindi Newsरिलेशनशिप में विश्वास करती हैं परिणीति

रिलेशनशिप में विश्वास करती हैं परिणीति

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वह डेटिंग नहीं रिलेशनशिप में विश्वास करती हैं।          वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी...

रिलेशनशिप में विश्वास करती हैं परिणीति
एजेंसीThu, 10 Apr 2014 04:11 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वह डेटिंग नहीं रिलेशनशिप में विश्वास करती हैं।
        
वर्ष 2011 में प्रदर्शित फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली परिणीति ने कहा कि मेरी जिंदगी में अभी कोई नहीं है। मैं इस समय निर्देशक-निर्माता और अपने सह कलाकारों से हीं मिल पाती हूं। मैं उस तरह की लड़की नहीं हूं कि डेटिंग करूं।
       
परिणीति ने कहा कि मैं रिलेशनशिप में विश्वास करती हूं। मैं चाहती हूं जिससे प्यार करूं उसी के साथ रहूं. निर्देशक मनीष शर्मा के साथ लिंकअप को अफवाह करार देते हुए परिणीति ने कहा कि वह उनके दोस्त हैं। कुछ समय पहले तो लोगों ने उदय चोपड़ा और मेरे बारे में बातें करनी शुरू कर दी थी।

बाद में लोगों ने कहना बंद कर दिया। परिणीति की अभी हाल ही में हंसी तो फंसी प्रदर्शित हुई है। परिणीति की आने वाली फिल्मों में 'दावत-ए-इश्क' प्रमुख है। हबीब फैजल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परिणीति के अलावा आदित्य रॉय कपूर, करण वाही और अनुपम खेर की मुख्य भूमिकायें हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें