फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस के ‘संजय’

कांग्रेस के ‘संजय’

महाभारत के संजय राजमहल से ही कुरुक्षेत्र में कौरव-पांडवों के बीच युद्ध का आंखों देखा हाल धृतराष्ट्र को सुनाते थे। उनके पास दिव्य दृष्टि थी। लोकसभा चुनाव भी संग्राम ही है। फर्क यह है कि यहां हथियार की...

कांग्रेस के ‘संजय’
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 07 Apr 2014 11:39 AM
ऐप पर पढ़ें

महाभारत के संजय राजमहल से ही कुरुक्षेत्र में कौरव-पांडवों के बीच युद्ध का आंखों देखा हाल धृतराष्ट्र को सुनाते थे। उनके पास दिव्य दृष्टि थी। लोकसभा चुनाव भी संग्राम ही है। फर्क यह है कि यहां हथियार की जगह जुबानें चल रही हैं। इस सत्ता संग्राम में भी एक संजय हैं, वही... मोदी के पाकिस्तान वाले तीन एके हथियारों में से एक। खुद को पाकिस्तानी एजेंट बताने के बाद से एंटनी भड़के हुए हैं। कह रहे हैं साफ-साफ दिख रहा है कि मोदी का पीएम बनने का सपना पूरा नहीं होगा। भाजपा सत्ता में नहीं आएगी, क्योंकि मोदी को रोकने के लिए उनकी पार्टी कुछ भी करेगी। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल से गठबंधन कर लेगी। यानी एंटनी ने मान लिया है कि उनकी पार्टी चुनाव में हार रही है फिर भी सत्ता के लिए तड़प देखिए! मोदी तो बस बहाना हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें