फोटो गैलरी

Hindi Newsआधारभूत संरचनाओं के विकास से ही बनेगी पहचान: सुदेश

आधारभूत संरचनाओं के विकास से ही बनेगी पहचान: सुदेश

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों के साथ आजसू चुनावी मैदान में है। पार्टी का मानना है कि आधारभूत संरचनाओं के विकास से ही राज्य की पहचान बनेगी। सामाजिक और भौतिक आधारभूत संरचना को...

आधारभूत संरचनाओं के विकास से ही बनेगी पहचान: सुदेश
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 06 Apr 2014 09:54 PM
ऐप पर पढ़ें

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो। राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों के साथ आजसू चुनावी मैदान में है। पार्टी का मानना है कि आधारभूत संरचनाओं के विकास से ही राज्य की पहचान बनेगी। सामाजिक और भौतिक आधारभूत संरचना को आगे ले जाने के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सहायता जरूरी है। विशेष राज्य का संघर्ष प्रदेश के विकास के लिए है।

आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने बताया कि कम से कम 50 लाख युवाओं के रोजगार का सृजन जरूरी है। गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को नि:शुल्क बिजली, सिंचाई व्यवस्था, गांवों तक ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क, शहरी क्षेत्रों में पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति पूरे प्रदेश की आवश्यकता है।

खनिजों के दोहन पर अंकुश, महिला थानों की स्थापना, कृषि विकास दर 10 फीसदी, औद्योगिक विकास दर 15 और सेवा विकास दर 20 फीसदी होना चाहिए। कमजोर वर्गो के लिए नीति भी है स्पष्टसुदेश ने कहा है कि कमजोर वर्गो के लिए भी आजसू की नीति स्पष्ट है। आमजनों की भावनाएं और आवश्यकताएं को पूरा करने के लिए पार्टी संकल्पित है। शुरू से ही जनमुद्दों के पर पार्टी ने पूरे प्रदेश की जनता से संवाद कायम किया है। विशेष राज्य और गरीबी-बेरोजगारी के लिए संघर्ष किया है।

राष्ट्रीय परिपेक्ष्य में पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक जनशिकायत केंद्रों का सुदृढ़ीकरण और स्थापना जरूरी है। पार्टी ने पूर्वी और पश्चिमी सेक्टरों में सेना को सशक्त करने को भी प्राथमिकता दी है। इससे घुसपैठ रूकेगी। देश की उन्नति के साथ दूसरे मुल्कों से भी बेहतर संबंध बनाने की जरूरत है। विदेशी हस्तक्षेप रोकने की भी पार्टी ने वकालत की है। शिक्षा के विकास पर भी है जोरआजसू ने शिक्षा के विकास को भी चुनावी मुद्दा बनाया है। रांची में नए खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, दो नए केंद्रीय विश्वविद्यालय और अंतराष्ट्रीय शोध संस्थान की स्थापना की भी बात कही गई है।

महिलाओं के लिए अलग यूनविर्सिटी, 18 पिछड़े जिलों में मॉडल कॉलेज को भी प्राथमिकता दी गई है। अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाडिम्यों की सीधी नियुक्ति को भी जरूरी बताया है। तकनीकी और स्पोर्ट्स यूनविर्सिटी पर भी आजसू ने फोकस किया है।

आजसू के ये हैं प्रमुख मुद्दे- तकनीकी वित्त और ज्ञान से चिरस्थायी कृषि विकास- वृहद एवं मध्यम परियोजनाओं से 747.02 हजार हेक्टेयर सिंचाई क्षमता भ् छोटी परियोजनाओं से 788.75 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता का सृजनभ् राज्य के भीतर नदियों की नेटवर्किंगभ् ग्रामीण क्षेत्रों में 16400 किलोमीटर सड़कों का निर्माणभ् 3000 किलोमीटर शहरी सड़कों का मजबूतीकरणभ् 2900 किलोमीटर सड़कों का चौड़ीकरणभ् 479 पुलों का चौड़ीकरणभ् 10 बाईपास का निर्माणभ् लंबित रेल योजनाओं को पूरा करनाभ् 10 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली का उत्पादनभ् रांची, जमशेदपुर और धनबाद में मास रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम लागू करनाभ् एलपीजी ग्रिड पाइप लाइन से गैस की आपूर्तिभ् बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाभ् 3388 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण को पूरा करनाभ् 500 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 200 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 20 अनुमंडलीय और 20 जिला अस्पतालों का निर्माणभ् एक लाख से कम आय वाले परिवारों का मेडिकल इंश्योरेंस7000 हेक्टेयर में पौधारोपणं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें