फोटो गैलरी

Hindi Newsवागीश पाठक के समर्थन में पहुंचे कल्याण सिंह

वागीश पाठक के समर्थन में पहुंचे कल्याण सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मालिक जनता होती है। देश को सजाने-संवारने की जिम्मेदारी जनता की है, इसलिए अब जनता को चाहिए कि 17 अप्रैल का दिन त्योहार की तरह मनाएं और देश को घर...

वागीश पाठक के समर्थन में पहुंचे कल्याण सिंह
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 06 Apr 2014 08:05 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मालिक जनता होती है। देश को सजाने-संवारने की जिम्मेदारी जनता की है, इसलिए अब जनता को चाहिए कि 17 अप्रैल का दिन त्योहार की तरह मनाएं और देश को घर मानते हुए इसके आंगन में फैली सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद जैसी गंदगियों को साफ करके घर को संवारें। देश में 385 लाख के घोटाले हो गए और 300 लाख करोड़ का कालाधन चोरी करके विदेशों में जमा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह सत्ता नहीं व्यवस्था परिवर्तन का चुनाव है। इसमें विरोधियों के दो लक्ष्य हैं, पहला सत्ता हथियाना और दूसरा मोदी को रोकना लेकिन देश की जनता अज्ञानी नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को शहर के गांधीपार्क में भाजपा प्रत्याशी वागीश पाठक के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि 1977 में इमरजेंसी लागू थी और वह बनारस की जेल में थे। उस वक्त भी चुनाव हुआ था और लोग कांग्रेस से डरे हुए थे लेकिन पब्लिक ने मतदान किया और 85 में से एक भी सीट कांग्रेस के खाते में न जाकर जनता पार्टी के खाते में गई थी। वैसा ही चुनाव इस बार भी है। छात्र, व्यापारी, नौकरीपेशा, किसान समेत हर तबके के लोग कांग्रेस के भ्रष्टाचार और सपा के अत्याचार से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा को एक साथ आड़े हाथों लेते हुए सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाली पार्टी बताया। कहा कि ये दल पिछड़ी जातियों का 27 प्रतिशत आरक्षण काटकर उसमें से 18 प्रतिशत मुस्लिमों को देना चाहते हैं, इसका भाजपा विरोध कर रही है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए बोले कि उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि देश के संसाधनों पर मुस्लिमों का पहला हक है जबकि उनको यह बात गरीबों के लिए कहना चाहिए थी। जामा मस्जिद दिल्ली के इमाम बुखारी पर निशाना साधते हुए बोले कि सोनिया के कहने पर उन्होंने मुस्लिमों को कांग्रेस के पक्ष में फतबा जारी किया है। उन्हें इमामत करना चाहिए, सियासत के लिए हम लोग हैं। बोले- केजरीवाल, मुलायम सिंह और मायावती मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। तीनों में से किसी के पास प्रधानमंत्री बनने लायक सीटें नहीं हैं। जिस दिन केंद्र में भाजपा सत्ता में आएगी, उसी दिन से सपा की उल्टी गिनती यूपी में शुरू हो जाएगी। यह चुनाव टू इन वन है। इसके बाद सपा के नेता थाने नहीं चला सकेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें