फोटो गैलरी

Hindi Newsबेकेली ने पेरिस मैराथन जीती, लेकिन विश्व रिकॉर्ड से चूके

बेकेली ने पेरिस मैराथन जीती, लेकिन विश्व रिकॉर्ड से चूके

इथियोपिया के महान धावक केनेनिसा बेकेली ने शानदार प्रदर्शन कर पेरिस मैराथन में पहला स्थान किया। वह पहली बार इस प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे हैं।      31 वर्षीय बेकेली के नाम...

बेकेली ने पेरिस मैराथन जीती, लेकिन विश्व रिकॉर्ड से चूके
एजेंसीSun, 06 Apr 2014 04:02 PM
ऐप पर पढ़ें

इथियोपिया के महान धावक केनेनिसा बेकेली ने शानदार प्रदर्शन कर पेरिस मैराथन में पहला स्थान किया। वह पहली बार इस प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे हैं।
    
31 वर्षीय बेकेली के नाम 5,000 मी और 10,000 मी का विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने 42.195 किमी (26.22 मील) की दूरी दो घंटे पांच मिनट दो सेकेंड में पूरी की। वह विश्व रिकॉर्ड से चूक गए, जो कीनिया के विल्सन किपसांग के नाम है, जिन्होंने बर्लिन में 2013 में दो घंटे तीन मिनट 23 सेकेंड में यह दूरी तय की थी।
    
पिछला पेरिस रिकॉर्ड कीनिया की स्टेनले विवोट के नाम है जिन्होंने 2012 में दो घंटे पांच मिनट 10 सेकेंड में यह हासिल किया था। इथियोपिया के गेटाच्यू नेगारी टेरफा दूसरे और कीनिया की लुका कांडा तीसरे स्थान पर रहे।
    
तीन बार के ओलंपिक चैम्पियन बेकेली ने कहा, यह मेरी पहली मैराथन है और मुझे इतना अनुभव नहीं था। यह बहुत कठिन थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें