फोटो गैलरी

Hindi Newsदक्षिण पश्चिमी चीन में भूकंप, 10 लोग घायल

दक्षिण पश्चिमी चीन में भूकंप, 10 लोग घायल

दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के योंगशान क्षेत्र में शनिवार तड़के आये भूकंप से कम से कम 10 लोग घायल हो गये और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। यहां पर देश का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। अधिकारियों ने...

दक्षिण पश्चिमी चीन में भूकंप, 10 लोग घायल
एजेंसीSat, 05 Apr 2014 03:16 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के योंगशान क्षेत्र में शनिवार तड़के आये भूकंप से कम से कम 10 लोग घायल हो गये और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। यहां पर देश का दूसरा सबसे बड़ा बांध है।

अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। चीन भूकंप नेटवर्क सेंटर ने बताया कि युन्नान प्रांत की योंगशान काउंटी में शिलूओडू शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह छह बजकर 40 मिनट पर भूकंप आया, जिसका केन्द्र जमीन से नीचे 13 किलोमीटर की गहरायी पर केन्द्रित था।

स्थानीय सरकार के अधिकारियों ने बताया कि घायलों में दो की हालत गंभीर है। योंगशान में शिलूओडू जल विद्युत परियोजना है जो चीन का दूसरा सबसे बड़ा जल विद्युत केन्द्र है। यह जगह भूकंप केन्द्र से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

भूकंप के कारण कम से कम 20 संरचनाओं को नुकसान पहुंचा है, जबकि इलाके में चट्टानों से शिलाखंड गिरने के कारण कम से कम दो सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है। हालांकि सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि इस इलाके में संचार व्यवस्था प्रभावित नहीं हुयी है।

एक स्थानीय निवासी ने बताया कि भूकंप काफी शक्तिशाली था, लेकिन यह लंबे समय तक नहीं रहा। आज तड़के भूकंप आने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें