फोटो गैलरी

Hindi Newsशादी से बदलेगी किस्मत हरमन-बिप्स की!

शादी से बदलेगी किस्मत हरमन-बिप्स की!

इस फिल्मची को 2013 के मध्य में ही अभिनेता हरमन बावेजा ने इशारों-इशारों में यह समझा दिया था कि वह अभिनेत्री बिपाशा बसु से प्यार करते हैं। और बिपाशा! उन्होंने भी बाद में ट्वीट करके इस रिश्ते के बारे...

शादी से बदलेगी किस्मत हरमन-बिप्स की!
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 05 Apr 2014 12:04 PM
ऐप पर पढ़ें

इस फिल्मची को 2013 के मध्य में ही अभिनेता हरमन बावेजा ने इशारों-इशारों में यह समझा दिया था कि वह अभिनेत्री बिपाशा बसु से प्यार करते हैं। और बिपाशा! उन्होंने भी बाद में ट्वीट करके इस रिश्ते के बारे में सबको बता दिया था। बिप्स प्रेम के मामले में हमेशा ही खुले मन की रही हैं। डिनो मोरिया और जॉन अब्राहम के साथ अपने रिश्तों को भी उन्होंने बेहिचक कबूल किया था, लेकिन इस बार काफी दिनों तक खामोश रहने के बाद उन्होंने मुंह खोला है। वैसे बहुत सारे लोगों ने सोचा था कि इस अफेयर का हश्र भी प्रियंका-हरमन या बिपाशा-राणा डग्गूबती के रिश्तों की तरह होगा और दोनों जल्दी ही अपने-अपने रास्ते चल देंगे। लेकिन समय के साथ दोनों के रिश्ते में मजबूती ही आई है। कहा जा रहा है कि जॉन अब्राहम की शादी की खबर सुनने के बाद से बिपाशा का मन भी शादी के लिए मचलने लगा है। इस बीच उनके माता-पिता बावेजा के घर जाकर शादी की बात भी कर आये हैं। वैसे दोनों के करियर का जो हाल है, उसे देखते हुए तो यही कहा जा सकता है कि शायद शादी से ही दोनों का भाग्य बदल जाये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें