फोटो गैलरी

Hindi Newsजय हो फ्लॉप नहीं हिट फिल्म है सलमान

'जय हो' फ्लॉप नहीं हिट फिल्म है :सलमान

बॉलीवुड स्टार सलमान खान का कहना है कि उनकी फिल्म 'जय हो' फ्लॉप नहीं हिट फिल्म है।     सलमान की फिल्म 'जय हो' इस वर्ष 24 जनवरी को प्रदर्शित हुई थी। पिछले वर्ष सलमान की कोई फिल्म...

'जय हो' फ्लॉप नहीं हिट फिल्म है :सलमान
एजेंसीSun, 30 Mar 2014 02:44 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड स्टार सलमान खान का कहना है कि उनकी फिल्म 'जय हो' फ्लॉप नहीं हिट फिल्म है।
   
सलमान की फिल्म 'जय हो' इस वर्ष 24 जनवरी को प्रदर्शित हुई थी। पिछले वर्ष सलमान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। कहा जा रहा था जय हो बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करेगी और शाहरुख खान की 'चेन्नई एक्सप्रेस' और आमिर खान की 'धूम 3' के रिकॉर्ड को तोड़ देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
  
सलमान ने कहा कि 'जय हो' ने टिकट खिड़की पर 120 करोड़ रूपए की कमाई की है। क्या यह कम है। यदि आप इस फिल्म को फ्लॉप करार देते हैं तो यह आपकी सोच है। 'जय हो' ऐसी फिल्म है जिसे सभी लोगों ने पसंद किया है।
   
उल्लेखनीय है कि 'जय हो' का निर्माण-निर्देशन सोहैल खान ने किया था। 'जय हो' में सलमान के अलावा डेज़ी शाह, तब्बू, सना खान, डैनी, सुनील शेट्टी की अहम भूमिकायें थीं। 'जय हो' वर्ष 2006 में प्रदर्शित चिरंजीवी की तेलगु फिल्म स्टॉलिन की रीमेक है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें