फोटो गैलरी

Hindi Newsदीदी ने किया रोटी, कपड़ा और मकान देने का वादा

दीदी ने किया रोटी, कपड़ा और मकान देने का वादा

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें रोटी, कपड़ा और मकान पर खास जोर दिया गया है। ममता बनर्जी ने चुनावी सुधार, पारदर्शिता और भ्रष्टाचारमुक्तभारत का...

दीदी ने किया रोटी, कपड़ा और मकान देने का वादा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 23 Mar 2014 12:39 PM
ऐप पर पढ़ें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। इसमें रोटी, कपड़ा और मकान पर खास जोर दिया गया है। ममता बनर्जी ने चुनावी सुधार, पारदर्शिता और भ्रष्टाचारमुक्तभारत का भी वादा किया है।

पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने आधिकारिक रूप से घोषणापत्र जारी करते हुए कांग्रेस, भाजपा व माकपा पर हमला किया। उन्होंने कहा कि बदली हुई परिस्थति में इन दलों की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित अपने निवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि रोटी, कपड़ा व मकान हमारी प्राथमिकता है।

हमारा घोषणापत्र एक गतिशील भारत के लिए है। यह जन हितैषी, उद्योग हितैषी और कृषि के अनुकूल है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सुधारों की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ने के हिस्से के रूप में चुनावी खर्च सरकार को देना चाहिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें