फोटो गैलरी

Hindi Newsअसम ने गोवा को, दिल्ली ने गुजरात को रौंदा

असम ने गोवा को, दिल्ली ने गुजरात को रौंदा

असम ने चौथी सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के प्रथम चरण (बी डिवीजन) के मुकाबले में पहले दिन गोवा को 16-0 से रौंदा जबकि दिल्ली ने गुजरात को 15-0 से पराजित किया।     असम की टीम गुरुवार...

असम ने गोवा को, दिल्ली ने गुजरात को रौंदा
एजेंसीFri, 14 Mar 2014 02:34 PM
ऐप पर पढ़ें

असम ने चौथी सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के प्रथम चरण (बी डिवीजन) के मुकाबले में पहले दिन गोवा को 16-0 से रौंदा जबकि दिल्ली ने गुजरात को 15-0 से पराजित किया।
   
असम की टीम गुरुवार को ऐशबाग स्टेडियम में खेले गए मैच में हाफ टाइम तक अपने प्रतिद्वंद्वी गोवा से 3-0 की आगे थी, लेकिन दूसरे हाफ में उसके खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन में और सुधार करते हुए एक के बाद एक 13 गोल दागकर जीत दर्ज की।
   
असम की ओर से शिखा सिंह ने सबसे ज्यादा पांच गोल, जबकि मौली यादव ने चार, पूजा चौधरी ने तीन तथा डाली यादव, मिनी, रानू और राणा प्रवीण अंसारी ने एक-एक गोल किए। वहीं दूसरे मुकाबले में हाफ टाइम तक दिल्ली ने गुजरात पर 5-0 की बढ़त बनाई और दूसरे हाफ में दिल्ली के खिलाड़ियों ने 10 और गोल दाग दिए।
  
दिल्ली के लिए पूजा ने सात गोल दागे, जबकि प्रिया ने तीन, रूबी खोड़ ने दो और रीना, शिखा हुड्डा और रानू मलिक ने एक-एक गोल करने में सफलता पाई। इसी स्टेडियम में एक अन्य मुकाबले में हिमाचल ने उत्तराखंड को 7-0 से हराया।
  
वहीं मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में दो अन्य मुकाबलों में बंगाल हॉकी संघ ने विदर्भ हॉकी संघ को 3-0 और आंध्रप्रदेश ने त्रिपुरा को 4-0 से हराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें