फोटो गैलरी

Hindi Newsवर्ल्डफ्लोट ने दी लोकप्रियता में फेसबुक को टक्कर

वर्ल्डफ्लोट ने दी लोकप्रियता में फेसबुक को टक्कर

सोशल मीडिया फेसबुक के मुकाबले देशी नेटवर्किंग साइट वर्ल्डफ्लोट के उपयोगकर्ताओं की संख्या करीब 5 करोड़ पहुंच गई है। देश में फेसबुक के 10 करोड़ उपयोकर्ता हैं।      वर्ल्डलोट के...

वर्ल्डफ्लोट ने दी लोकप्रियता में फेसबुक को टक्कर
एजेंसीFri, 14 Mar 2014 02:34 PM
ऐप पर पढ़ें

सोशल मीडिया फेसबुक के मुकाबले देशी नेटवर्किंग साइट वर्ल्डफ्लोट के उपयोगकर्ताओं की संख्या करीब 5 करोड़ पहुंच गई है। देश में फेसबुक के 10 करोड़ उपयोकर्ता हैं।
    
वर्ल्डलोट के संस्थापक पुष्कर माहट्टा ने बताया कि युवाओं के लिए विशेष रूप से शुरू किये नये फीचर के कारण वर्ल्डफ्लोट के उपयोगकर्ताओं की संख्या बढी है। वर्ल्डफ्लोट की शुरुआत जून 2012 में हुयी थी।
    
पुष्कर ने बताया कि छात्रों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए हाल में ही एक वीडियो ट्यूटोरियल शुरू किया गया था, जिसके बाद इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या में तेजी आई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वर्ल्डफ्लोट करीब 10 हजार ऑऩलाइन मुफ्त फिल्में दिखाती है। इसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड और क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में शामिल हैं।
    
इसके अलावा इस साइट के माध्यम से दुनिया के सभी अखबारों एवं समाचार चैनलों से भी जुड़ा जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें