फोटो गैलरी

Hindi News...पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी अब थामेंगी भाजपा का दामन

...पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी अब थामेंगी भाजपा का दामन

तेलंगाना मुद्दे पर केंद्रीय मंत्रिपद के साथ कांग्रेस पार्टी को त्याग देने वाली डी पुरंदेश्वरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का मन बना लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक पुरंदेश्वरी...

...पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी अब थामेंगी भाजपा का दामन
एजेंसीThu, 06 Mar 2014 01:05 PM
ऐप पर पढ़ें

तेलंगाना मुद्दे पर केंद्रीय मंत्रिपद के साथ कांग्रेस पार्टी को त्याग देने वाली डी पुरंदेश्वरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का मन बना लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक पुरंदेश्वरी कल दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगी। उनके पति एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री डी वेंकटेश्वर राव भी उनके साथ हो सकते हैं।
      
अपने जमाने के मशहूर दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता रहे एवं तेलुगू देशम पार्टी के संस्थापक एन टी रामाराव की पुत्री पुरंदेश्वरी ने पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के विरोध में केंद्रीय मंत्रिपद से इस्तीफा दे दिया था। वह अब भाजपा की टिकट पर विशापत्तनम लोकसभा सीट से चुनाव लडने का मंसूबा रखती है।
      
इस बीच आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी के नई पार्टी के गठन की घोषणा की संभावना बलवती हो गई है। सूत्रों के मुताबिक रेड्डी मीडिया के बीच यह घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने निष्कासित सांसदो और सीमांध्र क्षेत्र के पार्टी नेताओं के साथ विचार विमर्श के लिये मधापुर इलाके में एक बैठक बुलाई है।
     
लोकसभा चुनाव के लिये चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है तथा वे चुनाव के लिये अपनी रणनीतियों को लेकर काम शुरू कर दिया है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें