फोटो गैलरी

Hindi Newsकेजरीवाल ने भाजपा पर हिंसा भड़काने का लगाया आरोप

केजरीवाल ने भाजपा पर हिंसा भड़काने का लगाया आरोप

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को भाजपा पर दिल्ली में अपने मुख्यालय के बाहर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया और कहा कि वह उनकी हिरासत का विरोध करने के दौरान कुछ आप कार्यकर्ताओं द्वारा बदले की कार्रवाई किए जाने...

केजरीवाल ने भाजपा पर हिंसा भड़काने का लगाया आरोप
एजेंसीWed, 05 Mar 2014 11:45 PM
ऐप पर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को भाजपा पर दिल्ली में अपने मुख्यालय के बाहर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया और कहा कि वह उनकी हिरासत का विरोध करने के दौरान कुछ आप कार्यकर्ताओं द्वारा बदले की कार्रवाई किए जाने को लेकर वह माफी मांग चुके हैं।

केजरीवाल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि पहले आप कार्यकर्ताओं पर भाजपा समर्थकों ने हमला किया। उस पर उत्तेजित आप कार्यकर्ताओं ने बस दो तीन पत्थर फेंके।

उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ताओं की गलती के लिए मैं खेद प्रकट करता हूं। मुझे हिरासत में लिए जाने पर उन्हें हिंसा नहीं करनी चाहिए थी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं पर गुजरात में यात्रा के दौरान उनके काफिले पर हमला करने का भी आरोप लगाया और कहा कि उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए।

केजरीवाल ने अपने समर्थकों से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प से दूर रहने का आह्वान किया और कहा कि इससे लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटक जाएगा। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान पिटाई के लिए तैयार रहने को कहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें