फोटो गैलरी

Hindi Newsरणबीर की बहन का किरदार करना चाहती हैं मनीषा

रणबीर की बहन का किरदार करना चाहती हैं मनीषा

बॉलीवुड की इलू इलू गर्ल मनीषा कोइराला सिल्वर स्क्रीन पर रॉकस्टार रणबीर कपूर की बहन का किरदार निभाना चाहती हैं।         मनीषा ने कहा कि मैंने रणबीर कपूर का काम...

रणबीर की बहन का किरदार करना चाहती हैं मनीषा
एजेंसीSun, 23 Feb 2014 10:59 AM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की इलू इलू गर्ल मनीषा कोइराला सिल्वर स्क्रीन पर रॉकस्टार रणबीर कपूर की बहन का किरदार निभाना चाहती हैं।
       
मनीषा ने कहा कि मैंने रणबीर कपूर का काम देखा है। रणबीर बेहतरीन अभिनेता हैं। मैं फिल्मों में रणबीर की बहन का किरदार निभाना चाहती हूं। एक सवाल के जवाब में मनीषा ने कहा कि आज के समय में कई नवोदित अभिनेत्रियां अच्छा काम कर रही हैं।
       
मनीषा ने कहा कि परिणीति चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, सोनाक्षी सिन्हा और सोनम कपूर अच्छा कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1991 में प्रदर्शित सुभाष घई की फिल्म 'सौदागर' से बॉलीवुड में पर्दापण करने वाली मनीषा कोइराला पिछले वर्ष न्यूयॉर्क से अपने गर्भाशय के कैंसर का इलाज करा कर मुंबई लौट आयी हैं।

मनीषा इन दिनों कई फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ने में व्यस्त हैं और वह बहुत जल्द इंडस्ट्री में वापसी कर सकती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें