फोटो गैलरी

Hindi News पीछे मुड़कर देखने को तैयार नहीं बिहारी: नीतीश

पीछे मुड़कर देखने को तैयार नहीं बिहारी: नीतीश

अब बिहारी पीछे मुड़कर देखने को तैयार नहीं है। हम सभी क्षेत्रों में प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। इस तथ्य को मीडिया रिपोर्ट भी सच साबित कर रहीं हैं कि पंजाब, हरियाणा जानेवाले मजदूरों की संख्या में कमी...

 पीछे मुड़कर देखने को तैयार नहीं बिहारी: नीतीश
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अब बिहारी पीछे मुड़कर देखने को तैयार नहीं है। हम सभी क्षेत्रों में प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। इस तथ्य को मीडिया रिपोर्ट भी सच साबित कर रहीं हैं कि पंजाब, हरियाणा जानेवाले मजदूरों की संख्या में कमी आयी है। यह हमार विकास का परिचायक है। पूर्व मुख्यमंत्री अनुग्रह नारायण सिन्हा की 121वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम अनुग्रह बाबू के विकसित बिहार बनाने की परिकल्पना को साकार करंगे। अल्पसंख्यक छात्राओं के कल्याण व प्रशिक्षण के लिए सरकार हुनर कार्यक्रम को लांच कर रही है।ड्ढr ड्ढr वहीं सरकार आर्यभट्ट नॉलेज विश्वविद्यालय की स्थापना पर भी विचार कर रही है। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने विरोधी दल के नेताओं पर जमकर तीर छोड़े। उन्होंने कहा कि हम घोषणाओं में नहीं बल्कि काम में विश्वास रखते हैं जबकि कुछ लोगों को ऐलान कर ताली बटोरने में ही आनंद मिलता है। कार्यक्रम में भाग ले रहे सांसद निखिल कुमार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपके सहयोगी दल के नेता हमेशा राशि खर्च न होने की बात करते हैं जबकि हमें अभी काफी राशि की जरूरत है। साथ ही उन्होंने सांसद से पटना विवि को केंद्रीय विवि का दर्जा दिलाने में सरकार का सहयोग करने की भी अपील की। यहां पर इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ इंफारमेशन टेक्नोलॉजी, केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना होनी है। साथ ही मदरसा में भी दोपहर का भोजन व आठवें तक के विद्यार्थियों को मुफ्त किताब देने की योजना पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि बीआईटी मेसरा की शाखा, चाणक्य विधि विवि, चंद्रगुप्त इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट जसी संस्थाओं का निर्माण किया गया है। वहीं मौलाना मजहरूल हक अरबी-फारसी विवि को धरातल पर लाने का कार्य किया गया। इसमें नौ कोर्स को मंजूरी प्रदान की गयी है जबकि चार अल्पसंख्यक संस्थानों को अधिगृहित किए जाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही आलिम व फाजिल की परीक्षा भी विवि लेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें