फोटो गैलरी

Hindi Newsपंजाब और हरियाणा में भारी बारिश का दौर जारी

पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश का दौर जारी

पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों में शनिवार को दूसरे दिन भी बारिश हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य के इर्दगिर्द ही बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में आज सुबह तक 18.9 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके...

पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश का दौर जारी
एजेंसीSat, 15 Feb 2014 03:19 PM
ऐप पर पढ़ें

पंजाब और हरियाणा के कई स्थानों में शनिवार को दूसरे दिन भी बारिश हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य के इर्दगिर्द ही बना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में आज सुबह तक 18.9 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके चलते न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में भी 15.8 मिमी वर्षा हुई। वहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिसार में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में जोरदार बारिश (15.6 मिमी) हुई। वहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, नारनौल में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री नीचे था। वहां 11 मिलीमीटर बारिश हुई।

भिवानी में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां 7.6 मिमी बारिश हुई । पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । लुधियाना में बारिश हुई। वहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों में पठानकोट, जालंधर, कालका, पंचकुला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और अन्य स्थानों में भी बारिश हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें