इमरान और विद्या सुनायेंगे अधूरी कहानी
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी डर्टी गर्ल विद्या बालन के साथ सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर से धूम मचा सकते हैं। इमरान और विद्या की जोड़ी को द डर्टी पिक्चर में काफी पसंद किया गया था। इसके बाद राज कुमार...
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी डर्टी गर्ल विद्या बालन के साथ सिल्वर स्क्रीन पर एक बार फिर से धूम मचा सकते हैं।
इमरान और विद्या की जोड़ी को द डर्टी पिक्चर में काफी पसंद किया गया था। इसके बाद राज कुमार गुप्ता ने इमरान और विद्या को लेकर घनचक्कर बनायी थी, हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर करिश्मा नहीं दिखा सकी।
मुकेश भट्ट, इमरान हाशमी और विद्या बालन को लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं और फिल्म का नाम हमारी अधूरी कहानी रखा गया है। मुकेश को विश्वास है कि इमरान और विद्या की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को अपनी ओर बांधने में सफल रहेगी।
बताया जाता है कि इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी करेंगे। मोहित इससे पहले भट्ट की सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 का निर्देशन कर चुके हैं। इस फिल्म में इमरान और विद्या के अलावा राजकुमार राव की भी अहम भूमिका होगी। फिल्म अक्टूबर में शुरू होगी।