फोटो गैलरी

Hindi Newsसलमान और अरबाज़ से मतभेद नहीं सोनाक्षी

सलमान और अरबाज़ से मतभेद नहीं :सोनाक्षी

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि सलमान खान और अरबाज खान से उनका कोई मतभेद नहीं है।      अभी हाल ही में मीडिया में खबरें आई थीं कि सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान के...

सलमान और अरबाज़ से मतभेद नहीं :सोनाक्षी
एजेंसीThu, 13 Feb 2014 04:09 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि सलमान खान और अरबाज खान से उनका कोई मतभेद नहीं है।
    
अभी हाल ही में मीडिया में खबरें आई थीं कि सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान के भाई अरबाज खान की फिल्म 'डॉली की डोली' में काम करने से मना कर दिया है। इसके पूर्व सोनाक्षी ने सलमान के साथ 'किक' में भी काम करने से इंकार कर दिया था और चर्चा हो रही थी कि इस बात से सलमान खान बेहद नाराज हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने इस बात का खंडन किया है।
       
सोनाक्षी सिन्हा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, 'दोस्तों आप 'मिस मालिनी' टाइप गॉसिप पर विश्वास नहीं करें और उसे गंभीरता से नहीं ले सब कुछ ठीक है। चिंता नहीं करें।
       
उल्लेखनीय है सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म 'दबंग' से की थी। अरबाज खान के बैनर तले बनी इस फिल्म में सोनाक्षी के अपोजिट सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इसके बाद सोनाक्षी ने सलमान के साथ 'दबंग 2' में भी काम किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें