फोटो गैलरी

Hindi News माओवादी मंत्री केचच खिलाफचच सरकचचारी कर्मी हड़ताल पर

माओवादी मंत्री केचच खिलाफचच सरकचचारी कर्मी हड़ताल पर

नेपाल में एक माओवादी मंत्री द्वारा एक कर्मचारी को शौचालय में बंद कर देने से नाराज चार हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। नेपाल के वन एवं मृदा संरक्षण मंत्री मैत्रिका यादव ने मंगलवार...

 माओवादी मंत्री केचच खिलाफचच सरकचचारी कर्मी हड़ताल पर
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नेपाल में एक माओवादी मंत्री द्वारा एक कर्मचारी को शौचालय में बंद कर देने से नाराज चार हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। नेपाल के वन एवं मृदा संरक्षण मंत्री मैत्रिका यादव ने मंगलवार को एक स्थानीय विकास अधिकारी डंडूराज घिमिरे को कथित रूप से पत्थर की एक अवैध खदान रोकने के आदेश पर अमल नहीं करने पर नाराज होकर डेढ़ घंटे तक शौचालय में बंद रखा था। हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि घिमिरे को शौचालय में बंद करना ‘अमानवीय एवं आपत्तिजनक कृत्य’ है। लेकिन यादव ने कोई खेद नहीं व्यक्त करते हुए कहा कि वह अधिकारी अब समझ गया है कि गंदे वातावरण में रहना कैसा लगता है। घिमिरे पर आरोप है कि उसने माओवादी मंत्री के काठमांडू घाटी में देवीचार क्षेत्र में स्थित पत्थर की खदान बंद कराने के आदेश का उल्लंघन किया है। स्थानीय कर्मचारी संगठन ने देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें