तेलंगाना मामला: किरन रेड्डी ने की राज्यपाल से भेंट
आंध्र प्रदेश के बंटवारे के मुद्दे पर इस्तीफा देने की अटकलों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री एन किरन कुमार रेड्डी ने सोमवार को यहां राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन से मुलाकात की। वर्ष 2014.15 के लिए लेखानुदान...
आंध्र प्रदेश के बंटवारे के मुद्दे पर इस्तीफा देने की अटकलों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री एन किरन कुमार रेड्डी ने सोमवार को यहां राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन से मुलाकात की।
वर्ष 2014.15 के लिए लेखानुदान पेश होने के बाद विधानसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित होने पर राजभवन में 45 मिनट तक चली बैठक को आधिकारिक सूत्रों ने शिष्टाचार मुलाकात बताया है।
राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री की बैठक इन अटकलों के मद्देनजर हुई है कि राज्य के बंटवारे पर केंद्र के आगे बढ़ने के चलते रेड्डी इस्तीफा दे सकते हैं।
राज्य के बंटवारे के खिलाफ उन्होंने हाल ही में दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी़ सत्यनारायण, तटीय आंध्र एवं रायलसीमा से केंद्रीय मंत्रियों और राज्य मंत्रियों तथा इन दो क्षेत्रों के विधायकों के साथ प्रदर्शन किया था।
आंध्र प्रदेश के बंटवारे का विरोध करने वाले उनके कैबिनेट के कुछ सहकर्मियों ने व्यक्तिगत रूप से बताया कि रेड्डी अपने पद से इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं, जबकि अन्य मंत्रियों ने इस बात को अफवाह बताते हुए इसे खारिज दिया।