फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बने गीतकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बने गीतकार

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक अरविंद केजरीवाल अब गीतकार भी बन गये हैं। बॉलीवुड में ऐसी चर्चा है कि राजा बुंदेला 'दिल तो दीवाना है' नामक एक फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।...

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बने गीतकार
एजेंसीThu, 06 Feb 2014 12:57 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक अरविंद केजरीवाल अब गीतकार भी बन गये हैं।

बॉलीवुड में ऐसी चर्चा है कि राजा बुंदेला 'दिल तो दीवाना है' नामक एक फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। दीपक शर्मा निर्मित इस फिल्म में आमिर खान के भाई हैदर अली खान के अलावा जीनत अमान और राज बव्बर की भी अहम भूमिका है।

फिल्म से हैदर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म के एक गीत को अरविंद केजरीवाल ने लिखा है, जबकि अन्य गीत आम आदमी पार्टी के नेता डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। विश्वास हिंदी के प्रोफेसर होने के अलावा शायर भी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें