फोटो गैलरी

Hindi Newsटि्वटर से फिर जुड़े जॉन केरी

टि्वटर से फिर जुड़े जॉन केरी

अमेरिका के विदेश मंत्री के रूप में एक साल तक काम कर लेने के बाद जॉन केरी एक बार फिर से टि्वटर पर सक्रिय हो गये हैं। लगभग 298 दिनों के बाद केरी ने अपने एकाउंट एट द रेट जॉन केरी पर कहा है कि केवल एक...

टि्वटर से फिर जुड़े जॉन केरी
एजेंसीWed, 05 Feb 2014 11:13 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका के विदेश मंत्री के रूप में एक साल तक काम कर लेने के बाद जॉन केरी एक बार फिर से टि्वटर पर सक्रिय हो गये हैं।

लगभग 298 दिनों के बाद केरी ने अपने एकाउंट एट द रेट जॉन केरी पर कहा है कि केवल एक साल हुआ है, लेकिन आखिरकार विदेश मंत्रालय के कारण मैं एक बार फिर से टि्वटर पर हूं।

टि्वटर से जुड़ने के कुछ घंटों के बाद उन्होंने यह जानकारी दी कि वह सोची में विंटर ओलंपिक के दौरान अमेरिकी आइस हॉकी का मैच देखने के लिए जाएंगे। हॉकी के प्रशंसक और खिलाड़ी के तौर पर जाने जाने वाले केरी ने लिखा कि हॉकी से प्रेम करो। गुरुवार को हॉकी मैच देखने जाऊंगा।

सीनेट सदस्य रहने के दौरान केरी ने काफी ट्वीट किया था, लेकिन एक फरवरी 2013 को विदेश मंत्री बनने के बाद उन्होंने इससे किनारा कर लिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें