फोटो गैलरी

Hindi Newsबहुआयामी अभिनय से दीवाना बनाया अभिषेक ने

बहुआयामी अभिनय से दीवाना बनाया अभिषेक ने

(जन्मदिन 5 फरवरी के अवसर पर) बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन को एक ऐसे अभिनेता के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपने बहुआयामी अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया हुआ है।...

बहुआयामी अभिनय से दीवाना बनाया अभिषेक ने
एजेंसीWed, 05 Feb 2014 11:08 AM
ऐप पर पढ़ें

(जन्मदिन 5 फरवरी के अवसर पर)

बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन को एक ऐसे अभिनेता के तौर पर शुमार किया जाता है जिन्होंने अपने बहुआयामी अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया हुआ है।
       
5 फरवरी 1976 को मुंबई में जन्म अभिषेक को अभिनय की कला विरासत में मिली। अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन अभिनेता तथा मां जया भादुड़ी जानीमानी अभिनेत्री हैं। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण अभिषेक का रुझान भी फिल्मों की ओर हो गया और वह अभिनेता बनने का सपना देखने लगे।
       
अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित जे.पी.दत्ता की फिल्म 'रिफ्यूजी' से की। इसी फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर थीं जो उनकी भी पहली फिल्म थी। हालांकि यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन अभिषेक बच्चन के अभिनय को अवश्य पसंद किया गया।
       
रिफ्यूजी के बाद अभिषेक ने 'तेरा जादू चल गया', 'ढ़ाई अक्षर प्रेम के', 'बस इतना सा ख्वाब है', 'हां मैंने भी प्यार किया है', 'शरारत', 'मुंबई से आया मेरा दोस्त', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', 'ओम जय जगदीश', 'एल ओ सी कारगिल', 'कुछ ना कहो' जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन इनमें से कोई फिल्म टिकट खिड़की पर सफल नहीं रही।
       
वर्ष 2003 में अभिषेक की 'जमीन' प्रदर्शित हुई। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा अजय देवगन की भी मुख्य भूमिका थी। फिल्म को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म 'युवा' अभिषेक के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में अभिषेक का किरदार ग्रे शेड्स लिए हुए था लेकिन वह दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने में सफल रहे। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया।        
       
वर्ष 2004 में प्रदर्शित फिल्म 'धूम' अभिषेक के करियर की पहली सुपरहिट फिल्म साबित हुई। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी पसंद की गयी।
       
वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म 'बंटी और बबली' उनकी एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म में अभिषेक की जोड़ी रानी मुखर्जी के साथ काफी पसंद की गयी। इस फिल्म के लिए अभिषेक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित भी किये गए। 
       
वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म 'सरकार' अभिषेक के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिषेक ने अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। अमिताभ जैसे दिग्गज कलाकार की उपस्थिति के बावजूद वह दर्शकों के बीच अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे। इस फिल्म के लिए अभिषेक को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें