फोटो गैलरी

Hindi Newsयेलेन ने फेडरल रिजर्व प्रमुख का पदभार संभाला

येलेन ने फेडरल रिजर्व प्रमुख का पदभार संभाला

प्रख्यात अर्थशास्त्री जेनेट येलेन को सोमवार को फेडरल रिजर्व की पहली महिला प्रमुख के तौर पर शपथ दिलाई गई। येलेन ने बेन बर्नांके से यह पदभार ग्रहण किया जिन्होंने अमेरिका और वैश्विक वित्तीय प्रणाली को...

येलेन ने फेडरल रिजर्व प्रमुख का पदभार संभाला
एजेंसीMon, 03 Feb 2014 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रख्यात अर्थशास्त्री जेनेट येलेन को सोमवार को फेडरल रिजर्व की पहली महिला प्रमुख के तौर पर शपथ दिलाई गई। येलेन ने बेन बर्नांके से यह पदभार ग्रहण किया जिन्होंने अमेरिका और वैश्विक वित्तीय प्रणाली को संकट से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।

येलेन को पिछले साल अक्टूबर में राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा इस पद के लिए नामित किया गया था। फेडरल रिजर्व प्रमुख के तौर पर उनका कार्यकाल चार साल का होगा। येलेन ने फेडरल रिजर्व की उप प्रमुख के तौर पर बर्नांके के साथ तीन साल काम किया है और संभावना है कि वह बर्नांके की नीतियों से इतर नहीं जाएंगी। 67 वर्षीय येलेन फेडरल रिजर्व में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं और हावर्ड विश्वविद्यालय में अकादमिक पद भी संभाल चुकी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें