फोटो गैलरी

Hindi Newsइतालवी मरीन मामला एक हफ्ते में सुलझाए केंद्र: सुप्रीम कोर्ट

इतालवी मरीन मामला एक हफ्ते में सुलझाए केंद्र: सुप्रीम कोर्ट

उच्चतम न्यायालय ने आज केंद्र से दो इतालवी मरीनों पर समुद्री डकैती विरोधी कानून लगाने के मुद्दे से जुड़े सभी विवादों को एक हफ्ते के भीतर सुलझाने को कहा। इटली के ये मरीन साल 2012 में केरल के अपतटीय...

इतालवी मरीन मामला एक हफ्ते में सुलझाए केंद्र: सुप्रीम कोर्ट
एजेंसीMon, 03 Feb 2014 01:47 PM
ऐप पर पढ़ें

उच्चतम न्यायालय ने आज केंद्र से दो इतालवी मरीनों पर समुद्री डकैती विरोधी कानून लगाने के मुद्दे से जुड़े सभी विवादों को एक हफ्ते के भीतर सुलझाने को कहा। इटली के ये मरीन साल 2012 में केरल के अपतटीय क्षेत्र में दो भारतीय मछुआरों को मार डालने के आरोपी हैं।
   
न्यायमूर्ति बीएस चौहान के नेतृत्व वाली एक पीठ ने केंद्र से 10 फरवरी तक मुद्दे पर गतिरोध को खत्म करने और रूख स्पष्ट करने को कहा। इस मुद्दे से कानून, गृह और विदेश मंत्रालय जुड़े हैं।
   
पीठ ने सुनवाई 10 फरवरी तक टालते हुए कहा, क्या आप अगले सोमवार तक गतिरोध खत्म करेंगे, अगली तारीख पर हमसे कार्यवाही टालने की उम्मीद नहीं करिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें