फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रियंका ने दी हरमन को शुभकामना

प्रियंका ने दी हरमन को शुभकामना

बॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका प्रियंका चोपड़ा ने हरमन बावेजा की आने वाली एक्शन फिल्म ढिश्कियायूं के सफल होने की कामना की। फिल्म ढिश्कियायूं में मुख्य भूमिका में सनी देओल भी हैं। इस फिल्म से शिल्पा...

प्रियंका ने दी हरमन को शुभकामना
एजेंसीMon, 27 Jan 2014 02:29 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका प्रियंका चोपड़ा ने हरमन बावेजा की आने वाली एक्शन फिल्म ढिश्कियायूं के सफल होने की कामना की।

फिल्म ढिश्कियायूं में मुख्य भूमिका में सनी देओल भी हैं। इस फिल्म से शिल्पा शेट्टी पहली बार फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रही हैं।

प्रियंका ने टि्वटर पर लिखा कि बधाई हो हरमन.. और शिल्पा शेट्टी शो की पूरी टीम को शुभकामनाएं। प्रियंका (32) और हरमन (33) लव स्टोरी 2050 और व्हाट्स योर राशि जैसी फिल्मों में साथ अभिनय कर चुके हैं और तब इन दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की अफवाहें थीं।

फिल्म ढिश्कियायूं मुंबई अंडरवर्ल्ड के ऊपर आधारित है और फिल्म के 28 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें