फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में मौसम सुहावना

दिल्ली में मौसम सुहावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगे दिन में बादल छाए रहने के आसार जताए...

दिल्ली में मौसम सुहावना
एजेंसीMon, 27 Jan 2014 11:24 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगे दिन में बादल छाए रहने के आसार जताए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के मुताबिक,  ''आसमान शाम तक बादलों से घिरा रहेगा और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।'' वातावरण में आद्रता सुबह 8.30 बजे 97 फीसदी दर्ज की गई।

इधर, रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 20.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री नीचे 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें