फोटो गैलरी

Hindi News कांस्टेबल ने परिवार समेत आत्महत्या का प्रयास किया

कांस्टेबल ने परिवार समेत आत्महत्या का प्रयास किया

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बवाना स्थित घोघा गांव में बुधवार एक कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में...

 कांस्टेबल ने परिवार समेत आत्महत्या का प्रयास किया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बवाना स्थित घोघा गांव में बुधवार एक कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल अशोक और उसके परिवार के चार सदस्यों को आज सुबह दस बजे बवाना के महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अशोक ने परिवार सहित सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। सूत्रों ने बताया कि सबसे पहले अशोक के पिता ने उसे उसकी पत्नी मुकेश और उसके तीन बच्चों को बिस्तर पर पड़े देखा। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। अशोक के पिता ने तुरंत पुलिस को सूचित किया जिसने उन सभी को अस्पताल पहुंचाया। अशोक और उसकी पत्नी की हालत खतरे से बाहर है जबकि उनके दो बेटों और सात वर्षीय बेटी की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है। पति पत्नी के बीच अनबन को आत्महत्या की मुख्य वजह बताया जा रहा है। बुधवार सुबह अशोक और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें