फोटो गैलरी

Hindi News अब खेती की कमान भी महिलाएं संभालेंगी

अब खेती की कमान भी महिलाएं संभालेंगी

ृषि रोड मैप को पलटते-पलटते सरकार महिलाओं के पन्ने तक पहुंच गई। लिहाजा खेती - किसानी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास शुरू हो गया है और अब राज्य में खेती की कमान भी महिलाएं संभालेंगी। इसके लिए...

 अब खेती की कमान भी महिलाएं संभालेंगी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ृषि रोड मैप को पलटते-पलटते सरकार महिलाओं के पन्ने तक पहुंच गई। लिहाजा खेती - किसानी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास शुरू हो गया है और अब राज्य में खेती की कमान भी महिलाएं संभालेंगी। इसके लिए राज्य महिला विकास निगम की सहायता भी ली जा रही है। पहले चरण में सरकार महिलाओं में कृषि के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए एक बड़ा कार्यक्रम जल्द ही आयोजित करने पर विचार कर रही है। जुलाई माह में किसी दिन इसकी तिथि तय की जा सकती है। इसमें भाग लेने वाली महिलाओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी संबोधित करेंगे। कृषि सचिव सी के अनिल ने राज्य महला विकास निगम की अध्यक्ष श्रीमती एस. सिद्धू को पत्र लिखकर उन महिलाओं या महिला समूहों की सूची बनाने का अनुरोध किया है जो उक्त समारोह में भाग लेंगी। ‘कृषि में महिलाओं की भागीदारी’ नाम से आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी बामेति को दी गई है।ड्ढr ड्ढr केन्द्र सरकार ने भी कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का सुझाव राज्य सरकार को दिया था। केन्द्र ने राज्य में आत्मा की गतिविधियों में तीस प्रतिशत महिलाओं को लगाने को कहा था। वैसे राज्य में पहले से इस क्षेत्र में काफी महिलाएं सक्रिय हैं। वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड में तो महिला किसान क्लब का गठन भी हो चुका है। तीन फरवरी को ही यह क्लब उक्त जिले की ‘आत्मा’ से भी संबद्ध हो गया है। इस क्लब से लगभग दो सौ से अधिक महिलाएं अब तक जुड़ चुकी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें