फोटो गैलरी

Hindi Newsराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप कोयंबटूर में 24 फरवरी से

राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप कोयंबटूर में 24 फरवरी से

कोयंबटूर में 24 फरवरी से होने वाली 35वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 26 राज्यों की 1500 महिला खिलाड़ियों सहित लगभग 3500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।      भारतीय...

राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप कोयंबटूर में 24 फरवरी से
एजेंसीThu, 16 Jan 2014 01:27 PM
ऐप पर पढ़ें

कोयंबटूर में 24 फरवरी से होने वाली 35वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 26 राज्यों की 1500 महिला खिलाड़ियों सहित लगभग 3500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
    
भारतीय मास्टर्स एथलेटिक्स महासंघ के महासचिव डेविड प्रेमनाथ ने बताया कि यह चार दिवसीय चैम्पियनशिप जापान के इवाते में 19 सितंबर से होने वाली एशियाई मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का चयन ट्रायल भी होगी।
    
डेविड ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 13 आयु वर्ग होंगे जो 35.39 से लेकर 90 और इससे अधिक वर्ग के होंगे। प्रतियोगिता के दौरान पुरुषों की 272 जबकि महिलाओं की 257 स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें