फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रियंका, रणबीर होंगे फिल्म फेयर पुरस्कारों के प्रस्तोता

प्रियंका, रणबीर होंगे फिल्म फेयर पुरस्कारों के प्रस्तोता

अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 59वें फिल्मफेयर पुरस्कारों के सह प्रस्तोता होंगे। ‘देसी गर्ल’ के नाम से मशहूर प्रियंका कार्यक्रम इसे लेकर काफी घबराई हुई हैं। प्रियंका...

प्रियंका, रणबीर होंगे फिल्म फेयर पुरस्कारों के प्रस्तोता
एजेंसीWed, 08 Jan 2014 10:14 AM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 59वें फिल्मफेयर पुरस्कारों के सह प्रस्तोता होंगे। ‘देसी गर्ल’ के नाम से मशहूर प्रियंका कार्यक्रम इसे लेकर काफी घबराई हुई हैं।

प्रियंका (31) ने सोमवार को फिल्मफेयर पुरस्कारों के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि फिल्मफेयर पुरस्कार अपने आप में एक अलग और बड़ा अनुभव है। मेरे लिए यह पहला मौका है, जब मैं कार्यक्रम की सहप्रस्तोता हूं। मैं बेहद घबराई हुई हूं।

प्रियंका और रणबीर कार्यक्रम में मजेदार और मनोरंजक तरीके से भारतीय सिनेमा के भविष्य की झलक पेश करेंगे।

प्रियंका ने कहा कि मुझे तो ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन रणबीर और मैंने काफी मेहनत की है कि आपको भविष्य के भारतीय सिनेमा की झलक दिखा सकें, जैसा हम इसे सोचते हैं। यह थोड़ा पागलपन भरा और मस्तीभरा होगा। यह बेहद मजेदार कार्यक्रम होने वाला है।

प्रियंका ने कहा कि अभी तक बहुत ही कम लड़कियों ने पुरस्कार शो की मेजबानी की है। लेकिन हां, आपके ऊपर बहुत दबाव होता है, क्योंकि फिल्मफेयर पुरस्कार हमेशा से एक मनोरंजक और मजेदार कार्यक्रम होता है। इसका अपना एक स्तर है, जो दर्शकों ने तय किया है, रणबीर की भी इसमें भागीदारी है।

उन्होंने आगे कहा कि चाहे वह शाहरुख खान हों, सैफ अली खान हों, रणबीर कपूर या इमरान खान हों, जितने भी लोग इस कार्यक्रम के प्रस्तोता रहे हैं, उन्होंने इसका स्तर बना कर रखा है। तो यह रोमांचक भी है और थोड़ा डरावना भी।

उल्लेखनीय है कि 59वां फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह 24 जनवरी को मुंबई में यश राज फिल्म्स स्टूडियो में आयोजित किया जाना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें