फोटो गैलरी

Hindi Newsसेंसेक्स में दर्ज की गई 94 अंकों की गिरावट

सेंसेक्स में दर्ज की गई 94 अंकों की गिरावट

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 94.06 अंकों की गिरावट के साथ 20693.24 पर और निफ्टी 29.20 अंकों की गिरावट के साथ 6162.25 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज...

सेंसेक्स में दर्ज की गई 94 अंकों की गिरावट
एजेंसीTue, 07 Jan 2014 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 94.06 अंकों की गिरावट के साथ 20693.24 पर और निफ्टी 29.20 अंकों की गिरावट के साथ 6162.25 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स  58.47 अंकों की तेजी के साथ 20845.77 पर खुला और 94.06 अंकों या 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 20693.24 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 20890.48 के ऊपरी और 20637.18 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.45 अंकों की तेजी के साथ 6203.90 पर खुला और 29.20 अंकों या 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 6162.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 6221.50 के ऊपरी और 6144.75 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मिला-जुला असर देखा गया। मिडकैप सूचकांक 25.15 अंकों की गिरावट के साथ 6657.63 पर और स्मॉलकैप 24.08 अंकों की तेजी के साथ 6639.11 पर बंद हुआ।

बीएसई के 12 में से चार सेक्टरों पूंजीगत वस्तुएं (0.49 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (.21 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.12 फीसदी) और वाहन (0.09 फीसदी) में तेजी दर्ज की गई। बीएसई के धातु (1.68 फीसदी), रियल्टी (1.65 फीसदी), तेल एवं गैस (1.37 फीसदी), बिजली (1.30 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (1.29 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई।  
  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें