फोटो गैलरी

Hindi Newsअंटार्कटिक में फंसे जहाज पर जल्द शुरू होगा बचाव अभियान

अंटार्कटिक में फंसे जहाज पर जल्द शुरू होगा बचाव अभियान

अंटार्कटिक में मौसम सुधरने के साथ ही वहां फंसे एक रूसी जहाज के यात्रियों को एक चीनी हेलीकॉप्टर की मदद से निकालने का एक जटिल अभियान जल्द शुरू होने की उम्मीद है। ऑस्टेलिया के समुद्री अधिकारियों ने...

अंटार्कटिक में फंसे जहाज पर जल्द शुरू होगा बचाव अभियान
एजेंसीThu, 02 Jan 2014 11:03 AM
ऐप पर पढ़ें

अंटार्कटिक में मौसम सुधरने के साथ ही वहां फंसे एक रूसी जहाज के यात्रियों को एक चीनी हेलीकॉप्टर की मदद से निकालने का एक जटिल अभियान जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

ऑस्टेलिया के समुद्री अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 52 यात्रियों और चालक दल के 22 सदस्यों को ले जा रहा जहाज अकादेमिक शोकाल्सकी फ्रांसीसी आधार शिविर डयूमॉन्ट डुर्विले से सौ समुद्री मील पूर्व में 24 दिसंबर से ही बर्फ में फंसा है।

इस जहाज पर सवार यात्रियों को हेलीकॉप्टर के जरिए निकालने का प्रयास कल खराब मौसम की वजह से बंद करना पड़ा था। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई समुद्री सुरक्षा प्राधिकरण (एएमएसए) ने आज अपने आधिकारिक टि्वटर अकॉउंट पर बताया कि बचाव अभियान जल्द ही शुरू किया जा सकता है।

एएमएसए ने कहा कि अकादेमिक शोकाल्सकी ने आरसीसी (बचाव समन्वय केंद्र) ऑस्टेलिया को सलाह दी है कि मौसम में सुधार हुआ है और बचाव अभियान जल्द ही शुरू किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें