फोटो गैलरी

Hindi News38 वर्ष की हुईं सोनाली बेन्द्रे

38 वर्ष की हुईं सोनाली बेन्द्रे

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेन्द्रे आज 38 वर्ष की हो गईं। 1 जनवरी 1975 को मुंबई में जन्मी सोनाली बेन्द्रे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। सोनाली ने बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1994...

38 वर्ष की हुईं सोनाली बेन्द्रे
एजेंसीWed, 01 Jan 2014 03:36 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेन्द्रे आज 38 वर्ष की हो गईं। 1 जनवरी 1975 को मुंबई में जन्मी सोनाली बेन्द्रे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। सोनाली ने बतौर अभिनेत्री अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1994 में प्रदर्शित फिल्म 'आग' से की। इस फिल्म में सोनाली बेन्द्रे के अपोजिट गोविन्दा थे।

फिल्म टिकट खिड़की पर बुरी तरह से नकार दी गयी। सोनाली बेन्द्रे को इस फिल्म के लिए फिल्म फेयर द्वारा न्यू फेस अवॉर्ड दिया गया।
       
वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म 'दिलजले' सोनाली बेन्द्रे के करियर की पहली सुपरहिट साबित हुई। सोनाली बॉलीवुड की उन गिनी चुनी अभिनेत्रियों में शमिल हैं जिन्होंने खान त्रिमूर्ति के साथ काम किया है। शाहरुख खान के साथ सोनाली ने 'इंग्लिश बाबू देसी मेम', सलमान खान के साथ 'हम साथ साथ हैं' और आमिर खान के साथ 'सरफरोश' में काम किया है। 
       
वर्ष 2002 में फिल्म निर्माता गोल्डी बहल से शादी करने के बाद सोनाली बेन्द्रे ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। सोनाली ने इस वर्ष प्रदर्शित फिल्म 'वंस अपॉन ए टाईम इन मुंबई' से कम बैक किया है। सोनाली बेन्द्रें ने हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में भी काम किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें