फोटो गैलरी

Hindi Newsसोनम के पिता की भूमिका नहीं निभाएंगे अनिल कपूर

सोनम के पिता की भूमिका नहीं निभाएंगे अनिल कपूर

बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर सिल्वर स्कीन पर अपनी पुत्री सोनम कपूर के पिता की भूमिका नहीं निभाना चाहते।         अनिल कपूर अपनी पुत्री सोनम के साथ फिल्मों...

सोनम के पिता की भूमिका नहीं निभाएंगे अनिल कपूर
एजेंसीMon, 30 Dec 2013 03:42 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर सिल्वर स्कीन पर अपनी पुत्री सोनम कपूर के पिता की भूमिका नहीं निभाना चाहते।
       
अनिल कपूर अपनी पुत्री सोनम के साथ फिल्मों में काम तो करना चाहते हैं लेकिन उस फिल्म में वह सोनम के पिता की भूमिका नहीं निभाना चाहते हैं। अनिल कपूर का मानना है कि वह रियल लाइफ में सोनम के पिता की भूमिका बखूबी निखा रहे हैं लेकिन रील लाइफ में सोनम के पिता के लिए अन्य अभिनेता अधिक उपयुक्त होंगे।
       
अनिल इन दिनों सोनम को लेकर अस्सी के दशक में बनी फिल्म 'खूबसूरत' का रीमेक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1980 में प्रदर्शित ऋषिकेष मुखर्जी की फिल्म 'खूबसूरत' में रेखा, अशोक कुमार, राकेश रोशन और दीना पाठक ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म की कहानी एक ऐसी युवती के बारे में थी जो अपने बहन के ससुराल में जाकर उनकी जिंदगी को बदल देती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें