फोटो गैलरी

Hindi Newsराजनाथ ने भगवान राम से की मोदी की तुलना

राजनाथ ने भगवान राम से की मोदी की तुलना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से की। यहां आयोजित पार्टी की रैली में...

राजनाथ ने भगवान राम से की मोदी की तुलना
एजेंसीSun, 29 Dec 2013 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम से की।

यहां आयोजित पार्टी की रैली में राजनाथ ने कहा कि रामायण में जिस तरह मंथरा ने भगवान राम को अयोध्या का राजा बनने से रोकने के लिए साजिश रची थी, उसी तरह मोदी के खिलाफ कांग्रेस भी साजिश रच रही है।

उन्होंने कहा कि लेकिन जिस तरह मंथरा की साजिश के बावजूद राम राजा बने उसी तरह मोदी भी प्रधानमंत्री बनेंगे। भाजपा नेता ने कहा कि जितनी साजिश रची जाएगी, मोदी उतने ही मजबूत बनकर उभरेंगे।

वहीं, मोदी ने चुनौती भरे स्वर में दावा किया कि देश में कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ जबर्दस्त गुस्सा है और 2014 के आम चुनाव कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ एक जनांदोलन बन जायेगा।

मोदी ने धुर्वा के मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए देश में भ्रष्टाचार, महंगाई और कुशासन के लिए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और चुनौती भरे स्वर में कहा कि आकाशवाणी कर जनता की आंखों में धूल झोंकने वाले कांग्रेसी नेताओं को देश की जनता पहचान गयी है। जनता समझ गयी है कि ये नेता देश का भला नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि रैली में जुटी भारी भीड़ देश के भविष्य की तस्वीर दिखाता है। यह स्पष्ट हो गया है कि 2014 के लोकसभा चुनाव एक जनांदोलन बन जायेगा। मोदी ने कहा कि देश की जनता भारी गुस्से में है और 2014 के चुनाव कांग्रेस के कुशासन के खिलाफ जंग बन जायेगा। उन्होंने कहा कि लोगों का कांग्रेस के खिलाफ यह गुस्सा और देश के विभन्न हिस्सों में भाजपा की रैलियों में व्यापक जनसमर्थन देश में नयी सरकार के गठन का आधार बन जायेगा।

मोदी ने कहा कि देश की सभी समस्याओं के समाधान के लिए विकास के मंत्र को लेकर आगे चलना होगा, क्योंकि विकास के रास्ते से ही सभी समस्याओं को हल संभव है। उन्होंने झारखंड में पीने के पानी की समस्या का उदाहरण देते हुए कहा कि झारखंड में इतनी अच्छी बारिश होती है, लेकिन यहां भी पीने के पानी की समस्या सुनकर कितना आश्चर्य होती है।

उन्होंने कहा कि मैंने गुजरात में इस तरह की समस्या को दूर करने के लिए चेक डैम्स बनवाये और आज पानी के कमी वाले सभी इलाकों में नलके से पीने के पानी की आपूर्ति करवायी जा रही है। यहां सवाल यह उठता है कि ऐसा झारखंड में क्यों नहीं हो सकता है।

मोदी ने झारखंड में रैली स्थल के निकट स्थित हेवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन के बिगड़े वित्तीय हालात का मामला भी उठाया और कहा कि इस तरह किसी सार्वजनिक कंपनी को कैसे डूबने दिया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें