फोटो गैलरी

Hindi Newsकेजरीवाल कल लेंगे दिल्ली के नये मुख्यमंत्री की शपथ

केजरीवाल कल लेंगे दिल्ली के नये मुख्यमंत्री की शपथ

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के पांचवें मुख्यमंत्री के रुप में कल अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक रामलीला मैदान में...

केजरीवाल कल लेंगे दिल्ली के नये मुख्यमंत्री की शपथ
एजेंसीFri, 27 Dec 2013 01:16 PM
ऐप पर पढ़ें

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के पांचवें मुख्यमंत्री के रुप में कल अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक रामलीला मैदान में होगा।

शपथग्रहण दोपहर बारह बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूरी तैयारियां की जा चुकी है। सुरक्षा कारणों से रामलीला मैदान को सील कर दिया गया है।
     
केजरीवाल ने गाजियाबाद के कौशांबी स्थित अपने कार्यालय पर संवाददाताओं से आज बातचीत में कहा कि वह शपथ ग्रहण समारोह के लिए मैट्रो रेल से रामलीला मैदान जायेंगे। उनके साथ शपथ ग्रहण करने वाले मंत्री भी मैट्रो रेल से रामलीला मैदान पहुंचेंगे।
      
वर्ष 1993 में दिल्ली में दुबारा विधानसभा गठित होने के बाद यह पहला मौका होगा कि शपथ ग्रहण समारोह खुले में आयोजित किया जा रहा है। केजरीवाल दिल्ली के सबसे युवा मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले1993 में भारतीय जनता पार्टी के विजयी होने पर मदन लाल खुराना मुख्यमंत्री बने थे, किंतु हवाला में नाम आने पर उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद साहिब सिंह वर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया था। विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले वर्मा को हटाकर सुषमा स्वराज को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया था, किंतु चुनाव में भाजपा को बुरी तरह पराजय झेलनी पडी और कांग्रेस जीती। कांग्रेस की तरफ से शीला दीक्षित 1998 में मुख्यमंत्री बनी। इसके बाद 2003 और 2008 में हुए चुनाव में भी कांग्रेस जीती और बागडोर दीक्षित के हाथ में रही।
      
इस बार के चुनाव में दिल्ली में पहला मौका था कि खंडित जनादेश आया। भाजपा अपने सहयोगी अकाली दल के साथ 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 32 सीटें जीत पाई और बहुमत से चार कदम पीछे रह गई। आप को 28, कांग्रेस को आठ, जनता दलयू को एक और एक सीट पर निर्दलीय विजयी हुआ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें