फोटो गैलरी

Hindi Newsबैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप

बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप

वेतन बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों के समर्थन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर देश के 27 सार्वजनिक क्षेत्न के बैंकों के करीब आठ लाख कर्मचारियों की बुधवार को एक दिन की हड़ताल से देश भर में...

बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप
एजेंसीWed, 18 Dec 2013 08:26 PM
ऐप पर पढ़ें

वेतन बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों के समर्थन में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर देश के 27 सार्वजनिक क्षेत्न के बैंकों के करीब आठ लाख कर्मचारियों की बुधवार को एक दिन की हड़ताल से देश भर में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं।

बैंक कर्मचारियों के राष्ट्रीय संगठन के महासचिव अश्विनी राणा नेबताया कि प्रबंधकों के अडियल रवैये की वजह से हड़ताल करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के साथ कई दौर की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। राष्ट्रीय राजधानी समेत पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और उत्तराखंड में भी बैंक हड़ताल का असर देखा गया। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के प्रवकता अमृत लाल ने बताया कि हड़ताल के कारण पंजाब को राष्ट्रीयकृत बैंकों की सभी शाखाएं बंद रही।
 
जम्मू कश्मीर भी हड़ताल से इससे अछूता नहीं रहा यहां भी बैंकों के हजारों कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन किया। हालांकि जम्मू एंड कश्मीर बैंक और अन्य निजी बैंकों में कामकाज सामान्य तरीके से चलता रहा।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें