फोटो गैलरी

Hindi News पुरी में रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 6 मरे

पुरी में रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 6 मरे

पुरी में शुक्रवार को सालाना रथ यात्रा समारोह के दौरान मची भगदड़ में कम से कम छह लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। राज्य के पुलिस महानिदेशक गोपालचंद्र नंदा ने बताया, ‘‘भगदड़ में छह लोग मारे गए हैं।...

 पुरी में रथ यात्रा के दौरान भगदड़, 6 मरे
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पुरी में शुक्रवार को सालाना रथ यात्रा समारोह के दौरान मची भगदड़ में कम से कम छह लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। राज्य के पुलिस महानिदेशक गोपालचंद्र नंदा ने बताया, ‘‘भगदड़ में छह लोग मारे गए हैं। हालात को काबू करने के लिए पुलिसकर्मी शीघ्र ही घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल हुए 20 लोगों को सरकारी अस्पतालों में दाखिल करा दिया गया है।’’ शुक्रवार को निकल रही रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए लगभग 10 लाख श्रद्धालु यहां एकत्रित हुए हैं। पुरी के जगन्नाथ मंदिर से प्रतिवर्ष निकलने वाली इस रथयात्रा की परंपरा 12वीं शताब्दी से जारी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें