फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली: डॉक्टर हर्षवर्धन के घर के बाहर जश्न का माहौल

दिल्ली: डॉक्टर हर्षवर्धन के घर के बाहर जश्न का माहौल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन के घर के बाहर जश्न का माहौल है। भाजपा के कार्यकर्ता पूरे हर्षोल्लास में हैं। पूर्वी दिल्ली में कृष्णा नगर स्थित हर्षवर्धन के निवास...

दिल्ली: डॉक्टर हर्षवर्धन के घर के बाहर जश्न का माहौल
एजेंसीSun, 08 Dec 2013 01:55 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन के घर के बाहर जश्न का माहौल है। भाजपा के कार्यकर्ता पूरे हर्षोल्लास में हैं।

पूर्वी दिल्ली में कृष्णा नगर स्थित हर्षवर्धन के निवास इ-8ए/14 के बाहर जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं में दिल्ली विधानसभा चुनाव में त्रिदलीय संघर्ष के रुझानों से मिल रहे संकेतों और सत्तारूढ़ कांग्रेस की हार को देखते हुए उल्लास देखा जा रहा है।

हर्षवर्धन हालांकि अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं, लेकिन समर्थक उनके दोमंजिला मकान के बाहर पटाखे जलाकर, मिठाइयां बांटकर और नारे लगाकर खुशियां मना रहे हैं।

भाजपा के एक कार्यकर्ता ने बताया कि हर्षवर्धन घर पर ही टेलीविजन पर मतदान के नतीजे देख रहे हैं। रुझानों से यह भी संकेत मिल रहा है कि हर्षवर्धन कृष्णा नगर विधानसभा से विजयी होने वाले हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें