फोटो गैलरी

Hindi Newsबॉम्बे वेलवेट के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं रणबीर

'बॉम्बे वेलवेट' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं रणबीर

बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के लिए इन दिनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं।         बॉलीवुड में रणबीर कपूर की छवि रोमांटिक हीरो की...

'बॉम्बे वेलवेट' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं रणबीर
एजेंसीSat, 07 Dec 2013 12:01 PM
ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' के लिए इन दिनों कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
       
बॉलीवुड में रणबीर कपूर की छवि रोमांटिक हीरो की है लेकिन 'बॉम्बे वेलवेट' के साथ रणबीर अपनी इस छवि को बदलना चाहते हैं। 'बॉम्बे वेलवेट' में रणबीर कपूर रफटफ हीरो की भूमिका निभा रहे हैं। अभी हाल ही में श्रीलंका में इस फिल्म की शूटिंग का पहला शेडयूल पूरा हुआ है। फिल्म का दूसरा शेडयूल जनवरी में शुरू होने वाला है।
       
रणबीर अपने लुक को रफटफ बनाने के लिए जमकर वर्कआउट कर रहे हैं। रणबीर इन दिनों मार्शल आर्ट्स और किक बॉकसिंग की ट्रेनिंग भी ले रहे हैं। बताया जाता है कि रणबीर ने अपनी डाइट भी इस फिल्म के लिए चेंज कर दी है।
       
उल्लेखनीय है कि 'बॉम्बे वेलवेट' 60 के दशक की मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित एक पीरियड फिल्म है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनुष्का शर्मा और करण जौहर की मुख्य भूमिका है। करण जौहर इस फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। रवीना टंडन फिल्म में कैमियों कर रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें