फोटो गैलरी

Hindi News नम आंखों से गवई ने कहा अलविदा

नम आंखों से गवई ने कहा अलविदा

राज्यपाल आर.एस. गवई ने शनिवार को नम आंखों से बिहार को अलविदा कह दिया। उनके साथ लेडी गर्वनर श्रीमती कमला ताई गवई भी थीं। श्री गवई नौ बजे सुबह की उड़ान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। नये राज्यपाल आर.एल....

 नम आंखों से गवई ने कहा अलविदा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 15 Mar 2009 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्यपाल आर.एस. गवई ने शनिवार को नम आंखों से बिहार को अलविदा कह दिया। उनके साथ लेडी गर्वनर श्रीमती कमला ताई गवई भी थीं। श्री गवई नौ बजे सुबह की उड़ान से दिल्ली के लिए रवाना हुए। नये राज्यपाल आर.एल. भाटिया 10 जुलाई को पटना पहुंचेंगे। राज्यपाल श्री गवई दिल्ली से मुम्बई होते हुए केरल जाएंगे। पटना हवाई अड्डे पर उन्हें विदा करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, विधान परिषद के सभापति प्रो. अरुण कुमार, लगभग सभी मंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के अलावा दर्जनों विभागों के प्रधान सचिव और सचिव मौजूद थे। हवाई अड्डे पर उनके सम्मान में गार्ड आफ अॉनर दिया गया। राज्यपाल ने लोगों से हाथ मिलाकर उनके प्रति आभार जताया। हवाई अड्डे के बाहर भी लोगों की भीड़ जमा थी। हवाई अड्डे पर माहौल अश्रुमय हो गया। लेडी गवर्नर तो खुद को रोक नहीं सकीं और कला-संस्कृति मंत्री रणु देवी को पकड़कर फूट-फूट कर रोने लगीं। उन्होंने कहा कि यहां बिताए गए समय को वे कभी भूल नहीं सकती हैं।ड्ढr ड्ढr इससे पूर्व राजभवन से श्री गवई के निकलने के समय कई कर्मचारी और अधिकारी अपने को रोक नहीं सके और उनकी आंखें भर आई। अधिकारी और कर्मचारियों ने कतारबद्ध होकर उन्हें विदाई दी। राज्यपाल ने भी अब तक उनके द्वारा मिले सहयोग के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि उनके स्नेह को वे कभी भुला नहीं पाएंगे। राजभवन से निकलने के पहले उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किए और बिहार के सुख व समृद्धि की कामना की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें